फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: दुर्व्यवहार करने का आरोपी हवलदार निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने ड्यूटी के दौरान आमजन से दुर्व्यवहार करने के एक मामले में मॉडल टाउन थाना पुलिस के हवलदार को निलंबित कर दिया है। उन्होंने साथ ही हवलदार की विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह को माडल टाउन निवासी एक व्यक्ति ने गत दिनों पेश होकर शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि वह 25 दिसंबर को रात्रि करीब एक बजे मॉडल टाउन स्थित एक रेस्टोरेंट से खाना खाकर निकल रहा था। तभी थाना मॉडल टाउन थाना पुलिस के प्रभारी की गाड़ी आकर रुकी। उसमें हवलदार राजू और ड्राइवर आए। उनका आरोप है कि हवलदार ने शराब भी पी रखी थी। हवलदार राजू ने उनके साथ बिना किसी कारण के दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया। उनके साथ मारपीट की की और गाली गलौज शुरू कर दिए। हवलदार ने उसको धमकी दी और मारने के लिए डंडा भी लेकर आया। पुलिस अधीक्षक ने शिकायत को गंभीरता से लिया और त्वरित जांच के लिए उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सतीश वत्स को मामले की जांच के आदेश दिए। पुलिस अधीक्षक जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करते हुए थाना माॅडल टाउन के हवलदार राजू को निलंबित कर कर दिया है।
पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने कहा कि इस प्रकार दुर्व्यवहार करने से पुलिस की छवि धूमिल होती है। पुलिस की कार्यप्रणाली भी प्रभावित होती है। ड्यूटी के दौरान कोताही और दुर्व्यवहार को किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। पुलिस आमजन की सेवा, सुरक्षा व सहयोग के लिए है। प्रत्येक पुलिसकर्मी को इन मूल मंत्रों को अपनाकर अपनी ड्यूटी का पूरी ईमानदार से निर्वहन करना चाहिए। पुलिसकर्मी के व्यवहार से किसी भी व्यक्ति को उसके सम्मान में ठेस पहुंचती है तो उनसे बिना किसी संकोच के मिल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें