फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: आज से राजकीय स्कूलों में करवाई जाएगी खंड स्तर पर पर्यावरण विज्ञान प्रदर्शनी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जिले के राजकीय स्कूलों में पर्यावरण विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। पहले यह आयोजन खंड स्तर पर होगा। सोमवार से खंड स्तरीय प्रदर्शनी शुरू होगी। खंड स्तर पर जीतने वाले प्रतिभागी जिला स्तर पर प्रतिभागिता करेंगे और इसके बाद राज्य स्तरीय प्रतियोगिता भी करवाई जाएगी। प्रतियोगिता में राजकीय स्कूलों के नौंवी से 12वीं कक्षा तक विद्यार्थी भाग लेंगे और अलग-अलग विषयों पर प्रदर्शनी को प्रदर्शित करेंगे। यह प्रतियोगिता 25 अगस्त से शुरू होकर 30 अगस्त तक करवाई जाएंगी। प्रदर्शनी के आयोजन को लेकर सभी खंड की ओर से तैयारी की जा रही है। विजेता प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार दिए जाएंगे
विज्ञापन


राज्य स्तर पर प्रथम विजेता को मिलेंगे 25 हजार
इस प्रतियोगिता में खंड स्तर पर प्रथम विजेता को 8 हजार, द्वितीय को 6 हजार, तृतीय को 4 हजार और सांत्वना पुरस्कार में 2 हजार रुपये मिलेंगे। जिला स्तर पर प्रथम विजेता को 12 हजार, द्वितीय को 10 हजार, तृतीय को 8 हजार और सांत्वना पुरस्कार में 5 हजार रुपये मिलेंगे। इसी तरह राज्य स्तर पर प्रथम विजेता को 25 हजार, द्वितीय को 20 हजार, तृतीय को 15 हजार और सांत्वना पुरस्कार में 10 हजार रुपये मिलेंगे। यह राशि विजेता प्रतिभागी के बैंक खाता में डाली जाएगी।

25 से 30 अगस्त के बीच खंड स्तर पर होगी प्रतियोगिता
खंड- तारीख- स्कूल का नाम

अंबाला वन 25 अगस्त राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल पुलिस लाइन
अंबाला टू 26 अगस्त एसडी विद्या मंदिर स्कूल

बराड़ा 27 अगस्त राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल बराड़ा
साहा 28 अगस्त पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल साहा

शहजादपुर 29 अगस्त पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल
नारायणगढ़ 30 अगस्त राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल नारायणगढ़



प्रदर्शनी को लेकर राजकीय स्कूलों में तैयारी करवाई जा रही है। खंड व जिला स्तर की प्रतियोगिता अगस्त में करवाई जाएगी। इसके बाद सितंबर में राज्य स्तर पर भी प्रदर्शनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-पूजा भारद्वाज, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें