समालखा। ऑनलाइन टास्क के नाम के पर एक महिला व उसके पति के खाते से 82 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। समालखा थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में नैना गर्ग निवासी पुरानी गुड़ मंडी ने बताया कि सात जनवरी को उसके पास एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप मैसेज आया और उसे एक ग्रुप में एड कर लिया गया। उसके बाद उसे कई बार टास्क दिए और 82 हजार रुपये का फ्रॉड कर लिया। जिसमें से 62 हजार रुपये उसके खाते से तथा 20 हजार रुपये उसके पति के खाते से निकाल लिए गए। महिला ने आरोप लगाया कि उसके साथ धोखाधड़ी करते हुए टास्क के नाम पर फ्रॉड किया गया। पुलिस ने केस दर्ज किया है।