फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: टेलर से 1.42 लाख की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। शास्त्री कॉलोनी निवासी एक टेलर को एक युवती ने कॉल कर अपनी बातों में फंसा लिया। आरोपी लड़की ने बैंक कर्मचारी बन कर उसके पास कॉल की और क्रेडिट कार्ड से चार्ज हटाने का झांसा देकर उससे लिंक पर क्लिक कराया और उसकी डिटेल लेकर उससे 1.42 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने इसकी शिकायत साइबर अपराध थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

शास्त्री कॉलोनी निवासी सलीम ने बताया कि वह पेशे से टेलर है। 29 अप्रैल को उसके मोबाइल पर एक कॉल आई थी। कॉल करने वाली ने खुद को एचडीएफसी बैंक का कर्मचारी बताया। उसने कहा कि उसके क्रेडिट कार्ड पर प्रोटेक्शन का प्लान लगा हुआ है। जिसका चार्ज 2600 रुपये है। उसने उससे प्लान हटाने को कहा। कॉल करने वाली लड़की ने उसे कहा कि वह उसके पास एक लिंक भेज रही है। इस लिंक में अपनी डिटेल भरकर फार्म को सबमिट कर दे। उसने ऐसा ही किया कुछ देर बाद उसके खाते से लगभग 1.42 लाख रुपये डेबिट हो गए। उसने इसकी शिकायत बैंक व साइबर अपराध थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें