थाना सदर क्षेत्र के गांव महमूदपुर के रहने वाले युवक से 3.61 लाख रुपये ठग लिए गए। युवकी की शिकायत के आधार पुर पुलिस ने छह आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की है। इनके तलाश की जा रही है।
गांव महमूदपुर निवासी रजीत कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि लॉकडाउन के दौरान एक दिन वह लैपटॉप पर जॉब खोज रहा था, तभी उसे रिप्रेजेंटेटिव ऑफ इंडिया बैंक मित्रा बंगलुरु कर्नाटक की एक वेबसाइट पर सीएसपी सेंटर दिलाने का विज्ञापन देखा। उसने दिए मोबाइल नंबर पर बात की तो दूसरे से तरफ से बोलने वाले नाम अमित बताया और कहा कि वह क्लर्क है। जिसके बाद क्लर्क ने अपने मैनेजर से बात कराई, जिसने अपना नाम राकेश कुमार दशोरा बताया। उनके कहने पर उसने मई में पहले 15800 रुपये, फिर 25000 रुपये एग्रीमेंट के नाम पर, फिर 28400, 25027, 34000, 34,000, 22000 और 16000 रुपये एचडीएफसी बैंक से एनएफटी के जरिए जमा कराए। इसके बाद भी 48000, 18000, 13000, 15500 और 12000 रुपये जमा कराए। इतनी रकम जमा करा देने के बाद न तो सीएसपी सेंटर मिला और न ही पैसे। अब अमित का फोन नंबर भी बंद है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने राकेश कुमार दशोरा, करण कुमार सिंह, अमित कुमार, सोनू राज, अमित कुमार मिश्रा और गौरव कुमार तिवारी निवासी नेशनल हाई स्कूल के पीछे कनवेक्स सेंटर बंगलुरु के खिलाफ मामला दर्ज किया है । जांच अधिकारी एएसआई परमिंदर सिंह ने बताया की मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी ।