फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: जानलेवा हमला करने के मामले का चौथा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। सीआईए-थ्री पुलिस टीम ने इसराना में 20 नवंबर 2025 की रात युवकों से मारपीट व पिस्तौल से जानलेवा हमला करने के मामले में चौथे आरोपी को वीरवार देर शाम को बांध गांव में स्टेडियम के पास से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान बड़ी बांध के अनुराग के रूप में हुई है।
विज्ञापन

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके अपने तीन साथी आरोपियों इसराना निवासी नवीन, अरमान व हितेश के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पुलिस ने आरोपी अनुराग के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त दो बाइक बरामद कर शुक्रवार को पूछताछ के बाद आरोपी अनुराग को न्यायालय में पेश किया। यहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया। मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके आरोपी अरमान, नवीन व हितेश के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक देसी पिस्तौल बरामद कर तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जा चुका है। इस मामले में इसराना थाना पुलिस में इसराना गांव के सन्नी की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज है। उनका आरोप है कि 20 नवंबर 2025 को अनाज मंडी के पास हाथापाई कर जान से मारने की धमकी दी। उसने आरोप लगाया कि बाद में समझौते के नाम पर बुलाया। आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। साहिल ने छुड़ाने की कोशिश की त नवीन ने साहिल को गोली मार दी। उसके साथी अभय के सिर पर तेजधार हथियार से वार कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें