पानीपत जिले के कबाड़ी गांव में सिलेंडर लीक होने से धमाका हो गया। हादसे से घर में आग लग गई जिसमें तीन बेटे और पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
पुराना ओद्योगिक क्षेत्र के गांव कबाड़ी में प्रेम का घर है। जहां पर उनके तीन बेटे आशु, मनीषऔर प्रिंस रहते हैं। रविवार रात को आशु ने खाना बनाया था और परिवार खाना खाकर सो गया। इस दौरान रात को सिलेंडर लीक होने के कारण मकान में गैस का रिसाव हो गया।
सबुह आशु ड्यूटी पर जाने के लिए उठा। जैसे ही उसने बिजली के तार लगाए तो स्पार्किंग से मकान में धमाके के साथ आग लग गई। जिसमें सभी घायल हो गए। आग की चपेट में आकर मकान की कच्ची छत भी टूटकर गिर गई। घायलों को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर एक बेटे और पिता की हालत गंभीर बनी हुई है।