समालखा। राक्सेड़ा गांव में हरियाणा ज्ञान-विज्ञान समिति का त्रिवार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का संचालन हरियाणा ज्ञान विज्ञान समिति की जिला प्रधान शीतल ने किया। गांव के ब्लॉक समिति सदस्य सतनाम सिंह ने सम्मेलन में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि यह कदम गांव के बौद्धिक और सामाजिक विकास के लिए एक नई शुरुआत साबित होगा। मुख्य वक्ता ज्ञान -विज्ञान समिति के जिला उप प्रधान सतीश चौहान ने कहा कि ज्ञान-विज्ञान आंदोलन जन भागीदारी से वैज्ञानिक चेतना, शिक्षा व सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध सामाजिक जागरुकता के जरिए बेहतर समाज बनाने के लिए एकजुट होकर काम करेगा। 15 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से संजय खान को प्रधान, सोहेल खान को उप प्रधान, शीतल को सचिव, संजय सैनी को उप सचिव व मीना को कोषाध्यक्ष चुना गया। इस मौके पर जिला सचिव वेदपाल, फिरोज, बिलाल, संदीप अहलावत, सुधा व निर्मल मौजूद रहे।
नई कार्यकारिणी समिति सदस्यों कको शुभकामना देते प्रधान शीतल। संस्था- फोटो : लखनऊ-महमूदाबाद हाईवे पर उड़ती धूल।