फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार चार बदमाशों ने युवक से लूटे 10 हजार रुपये, फोन और एटीएम कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
अनाज मंडी के कट के पास और सीआईए-2 दफ्तर से मात्र 30 मीटर दूर बेखौफ चार बदमाशों ने युवक के साथ मारपीट कर 10 हजार रुपये, फोन और एटीएम कार्ड छीन लिया। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर 29 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मूलरूप से शामली के आदर्श मंडी निवासी विशाल ने बताया कि वह हाल ही में पानीपत में आजाद नगर में किराए के मकान में रहता है। वह बुधवार को गुप्ता नेशनल फैक्टरी से छुट्टी के बाद अपने घर लौट रहा था। वह अनाज मंडी कट के पास सीआईए-2 के कार्यालय के नजदीक पहुंचा। इसी दौरान एक बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार होकर चार युवक आए और उसकी बाइक रोक कर उसके साथ मारपीट की। इसके बाद एक मोबाइल फोन, दस हजार रुपये, एटीएम कार्ड छीन लिया। पीड़ित ने शोर मचाया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें