फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: घर में घुसकर हमला करने के चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। थाना तहसील कैंप पुलिस टीम ने अशोक नगर में चार फरवरी की देर रात घर में घुसकर युवक पर लाठी व डंडों से हमला कर गंभीर चोट मारने के चार आरोपियों को शुक्रवार शाम को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान सुभाष कॉलोनी निवासी प्रीतम व रजनीश, प्रीत विहार निवासी मोहित व इंसार बाजार निवासी संजय के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त दो डंडे बरामद कर शनिवार को पूछताछ के बाद चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।
विज्ञापन

थाना तहसील कैंप प्रभारी दीवान सिंह ने बताया कि पूछताछ में चारों आरोपियों ने अपने चार अन्य साथी आरोपियों के साथ मिलकर घर में घुसकर परमजीत को लाठी व डंडों से गंभीर चोट मारने की उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी प्रीतम का करीब दो महीने पहले परमजीत व उसके भाई अमनदीप के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। झगड़े में प्रीतम का ईंट से सिर फोड़ दिया था। आरोपी प्रीतम ने इसकी रंजिश रखते हुए चार फरवरी की रात अपने साथी आरोपियों के साथ मिलकर परमजीत को घर में घुसकर गंभीर चोट मारने की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें