फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पार्षद के घर पर हमला करने के चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में पार्षद के घर पर हमला करने के आरोपी। पुलिस
विज्ञापन
पानीपत। सीआईए-3 की टीम ने मोतीराम कॉलोनी में नगर निगम पार्षद कोमल पांचाल के घर पर हमला करने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार देर शाम को चोरों जावा कॉलोनी निवासी आकाश उर्फ पाला, बंटी उर्फ नीशु, मोतीराम कॉलोनी निवासी विजय उर्फ जोगी, हरि सिंह कॉलोनी निवासी चिराग उर्फ चिनू को चौटाला रोड स्थित पावर हाउस के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में चारों आरोपियों ने अपने दोस्त लव पंडित के साथ मोटरसाइकिल हटाने के विवाद में हुई कहासुनी की रंजिश में हमला करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने रविवार को चारों को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

सीआईए-3 प्रभारी सुभाष ने बताया कि इस संबंध में तहसील कैंप थाने में मोतीराम कॉलोनी निवासी लखन ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उनका कहना था कि वह अपने जोनी के साथ हरिसिंह चौक पर किसी काम गया था। जहां से लौटते समय उनकी लव पंडित और उसके कुछ साथियों से मोटरसाइकिल हटाने के लिए कहासुनी हुई थी। इसके बाद लव पंडित ने अपने साथियों चिराग उर्फ चिनू, अमन पंडित, अमन, अमन जोगी उर्फ डागी, निशु जोगी, पंकज जोगी, लवली जोगी, अंशु राजपूत, विजय जोगी, राहुल बाबा निवासी वार्ड नंबर 11, दीपक बादशाह निवासी कुटानी रोड, कादिर राणा, उसका भाई, सौरभ उर्फ सिंगा निवासी बिचपड़ी तथा करीब 30 अन्य के साथ उनके घर पर हमला किया था।
हमले में उनके पिता ईशम पांचाल और एक युवक प्रिंस भी गोली लगने से घायल हुआ था। एसपी ने इस मामले की जांच सीआईए-3 की टीम को सौंपी थी। शनिवार को टीम ने चार आरोपियों आकाश, बंदी उर्फ नीशु, चिराग उर्फ चीनू व विजय उर्फ जोगी को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को आरोपियों को अदालत के सामने पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान उनसे सख्ती से पूछताछ की जाएगी। साथ ही डंडें व अन्य हथियार बरामद करने का प्रयास किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें