फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बुनियाद लेवल वन की परीक्षा 24 दिसंबर को, शेड्यूल जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रवींद्र नैन
विज्ञापन

पानीपत। शिक्षा विभाग की महत्वाकांक्षी योजना सुपर-100 और बुनियाद के लिए विभाग की ओर से शेड्यूल जारी कर दिया गया है। सुपर-100 और बुनियाद कार्यक्रम को लेकर कैंपेन जागरूकता से लेकर पंजीकरण प्रक्रिया, परीक्षा आयोजन और कक्षा की शुरुआत तक सभी जानकारी छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के साथ सांझा की गई है। कार्यक्रम के तहत चयनित विद्यार्थियों को विकल्प फाउंडेशन की ओर से कोचिंग प्रदान की जा रही है। आगामी बैच 2025-27 के लिए चयन किया जाना है।

विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी निर्देशानुसार विद्यार्थियों के चयन हेतु पंजीकरण का कार्य शुरू किया जाना है जिसके तहत लेवल-1 की खंड स्तरीय परीक्षा में भाग लेने हेतु कक्षा आठवीं तथा 10वीं में पढ़ने वाले अधिक से अधिक विद्यार्थियों का पंजीकरण करवाने के लिए विभाग की ओर से लिंक जारी किया गया है। पंजीकरण के लिए सभी बीआरसी को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन


जारी शेड्यूल के अनुसार खंड स्तरीय बुनियाद लेवल-1 की परीक्षा 24 दिसंबर को आयोजित की जाएगी जिसकी पंजीकरण प्रक्रिया 16 नवंबर से शुरू होगी। 18 नवंबर से खंड स्तर पर जागरूकता सेमीनार आयोजित किए जाएंगे जिसका शेड्यूल चार दिन पहले 11 नवंबर को जारी किया जा चुका है। सुपर-100 कार्यक्रम के लिए वर्तमान में 10वीं कक्षा में पढ़ रहे विद्यार्थी जो फरवरी-मार्च 2025 में 10वीं की परीक्षा देंगे। बुनियाद कार्यक्रम के लिए वर्तमान में आठवीं में पढ़ रहे विद्यार्थी जो मार्च 2025 में आठवीं की परीक्षा देंगे। कार्यक्रम के लिए पिछली कक्षा में 60 प्रतिशत से अधिक अंक लेने वाले विद्यार्थियों का पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। 60 प्रतिशत से कम वाले विद्यार्थियों का पंजीकरण करवाना ऐच्छिक होगा। संवाद
विज्ञापन



मिशन बुनियाद का शेड्यूल-
खंड स्तरीय जागरूकता सेमीनार - 18 नवंबर 2024 से
पंजीकरण शुरू - 16 नवंबर से
लेवल-1 परीक्षा - 24 दिसंबर।
लेवल-1 परीक्षा परिणाम - 20 जनवरी 2025
लेवल-2 परीक्षा - 28 जनवरी 2025
लेवल-2 परीक्षा परिणाम - 07 फरवरी
लेवल-3 परीक्षा आरिएंटेशन - 11 फरवरी
लेवल-3 परीक्षा परिणाम - 20 मार्च
काउंसलिंग - 25 मार्च
बैच शुरू - 07 अप्रैल 2025


सुपर-100 परीक्षा शेड्यूल-
खंड स्तरीय जागरूकता सेमीनार - 18 नवंबर 2024 से

पंजीकरण शुरू - 16 नवंबर से

लेवल-1 परीक्षा - 05 फरवरी 2025

लेवल-1 परीक्षा परिणाम - 20 फरवरी 2025

लेवल-2 परीक्षा - 05 अप्रैल 2025

लेवल-2 परीक्षा परिणाम - 30 अप्रैल 2025

बैच शुरू - 05 मई 2025



वर्जन-
मिशन बुनियाद और सुपर-100 कार्यक्रम के लिए खंड स्तरीय परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। शनिवार 16 नवंबर से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो रही है। वहीं, योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए खंड स्तर पर जागरूकता सेमीनार के आयोजन किए जाएगा जिसका शेड्यूल जारी किया जा चुका है। कार्यक्रम से सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों को आईआईटी और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने में मदद मिलेगी।

- संदीप कुमार, नोडल अधिकारी एवं जिला विज्ञान विशेषज्ञ, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें