फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अग्रवाल वैश्य समाज का स्थापना दिवस समारोह 30 नवंबर को

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा का 17 वां स्थापना दिवस समारोह 30 नवंबर को मनाया जाएगा। समारोह में समाज के प्रदेशभर से पदाधिकारी, कार्यकर्ता और सम्मानित वैश्य बंधु बड़ी संख्या में भाग लेंगे।
विज्ञापन

प्रदेश महासचिव राजेश सिंगला ने बताया कि अग्रवाल वैश्य समाज का स्थापना दिवस केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि यह उस संघर्ष, समर्पण और सेवा यात्रा का प्रतीक है, जिसने समाज को आज प्रदेश में एक मजबूत संगठन के रूप में स्थापित किया है। संगठन की स्थापना से लेकर अब तक अग्रवाल वैश्य समाज ने राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, महिला सशक्तिकरण और युवा मार्गदर्शन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। यह समारोह प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला की अध्यक्षता में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें