फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपतः चौथा पॉजिटिव केस आया सामने, दुबई से लौटी 53 वर्षीय बिजनेस वुमेन कोरोना से संक्रमित

Fri, 27 Mar 2020 11:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : ANI
विज्ञापन
मेदांता अस्पताल की स्टाफ नर्स में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद वीरवार को मॉडल टाउन की एक महिला भी कोरोना पॉजिटिव पायी गयी है। महिला 21 मार्च को दुबई से पानीपत आई थी। उसको सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। विभाग ने उसके दो बच्चों और पति को घर में क्वारंटीन कर दिया है।
विज्ञापन


पानीपत में अब तक कोरोना वायरस के चार पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। इनमें से तीन को सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में और नौल्था की महिला को रोहतक पीजीआई में रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग अब तक 26 सैंपल भेज चुका है। मॉडल टाउन की रहने वाली 53 वर्षीय बिजनेस वुमेन 10 मार्च को दुबई गई थी। वहां से वो 21 मार्च को पानीपत लौटी थी। दिल्ली इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर उसकी स्क्रीनिंग भी की गई थी। विभाग ने उसी दिन उसकी स्टैंपिंग कर घर में ही क्वारंटीन कर दिया था। 21 मार्च को उसको बुखार और गले में खरास की शिकायत थी। 22 मार्च को उसको जुकाम और खांसी बढ़ गई।

परिजनों की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग ने 25 मार्च को उसे सिविल अस्पताल में दाखिल कर उसके सैंपल जांच के लिए खानपुर मेडिकल लैब में भेज दिए थे। वीरवार शाम को उसकी रिपोर्ट आई, जिसमें वो पॉजिटिव पाई गई है। विभाग ने उसके पूरे परिवार को घर में क्वारंटीन कर दिया है। महिला के सैंपल दोबारा जांच के लिए पुणे लैब में भेज दिया गया है।
विज्ञापन


मॉडल टाउन से तीन मामले आए, इसलिए बढ़ी चिंता
शहर में अब तक कोरोना वायरस के चार मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से तीन मामले मॉडल टाउन क्षेत्र के हैं, वहीं नौल्था गांव से एक केस सामने आया था वो भी मॉडल टाउन के युवक के संपर्क में आने से हुआ था। इसलिए विभाग मॉडल टाउन क्षेत्र को सैनिटाइज करने की प्लानिंग कर रहा है। साथ ही लोगों को घरों में क्वारंटीन किया जा रहा है।

नौल्था गांव में हुई 9378 लोगों की जांच

नौल्था गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने जांच पूरी कर ली है। नौल्था गांव के 1615 घरों में 9378 लोगों की जांच की गई है। 53 लोगों को घरों में क्वारंटीन कर दिया गया है। उन नौ लोगों को भी क्वारंटीन किया गया है जो उस महिला के काफी नजदीकी थे।

नोडल ऑफिसर बदला
सिविल सर्जन डॉ. संतलाल वर्मा ने डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. शशि गर्ग से कोरोना वायरस के नोडल ऑफिसर का कार्यभार ले लिया है। उनकी जगह डॉ. सुनील संडुजा को नोडिल अधिकारी बनाया गया है। उनके साथ डॉ. निशि जिंदल को भी लगाया गया है।

नर्स की रिपोर्ट नेगेटिव
सिविल अस्पताल के कोरोना संबंधित रूम में 15 दिन से कार्यरत स्टाफ नर्स आइसोलेशन वार्ड में दाखिल है। 24 मार्च को उसके सैंपल भेजे गए थे, जो नेगेटिव आए हैं। ये स्वास्थ्य विभाग के लिए राहत की खबर है।

महिला पॉजिटिव मिली है- डॉ. सुनील
मॉडल टाउन की महिला कोरोना वायरस से पॉजिटिव मिली है। वो दुबई से लौटी थी। उनको आइसोलेट कर दिया गया था। उसके परिवार को घर में क्वारंटीन कर दिया गया है। अगर उनके लक्षण दिखते हैं तो उनके सैंपल भेजे जाएंगे।
- डॉ.सुनील संडुजा, नोडल ऑफिसर कोरोना वायरस
विज्ञापन

अब तक ये चार मामले आए

शहर से अब तक कोरोना वायरस के चार मामले सामने आ चुके हैं। 26 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 22 नेगेटिव आए हैं, तीन कंफर्म हैं और एक की रिपोर्ट अभी पेंडिंग है।
- इंग्लैंड से आया चावल मिल मालिक का बेटा 18 मार्च को पॉजिटिव पाया गया। वो आठ दिन से सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में दाखिल है।
-22 मार्च को नौल्था गांव की महिला पॉजिटिव मिली। वो 21 मार्च को रोहतक पीजीआई में जांच कराने गई। 22 मार्च को उसकी पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। वो चावल मिल मालिक के पोते के संपर्क में आने से ही पॉजिटिव हुई है।
-25 मार्च को मेदांता अस्पताल की स्टाफ नर्स पॉजिटिव मिली। वो पानीपत की ईदगाह कॉलोनी की रहने वाली है।
-26 मार्च को मॉडल टाउन की 53 वर्षीय बिजनेस वुमेन कोरोना वायरस की जांच में पॉजिटिव पायी गयी है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें