मतलौडा। मतलौडा थाना पुलिस ने खंडरा गांव के पूर्व सरपंच को 22 लाख रुपये गबन करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पुलिस ने एक दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान उससे गबन के बारे में पूछताछ की जा रही है। उससे राशि बरामद करने का प्रयास भी किया जा रहा है।
खंडरा गांव के रमेश चंद ने इसकी शिकायत जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में की थी। मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने आरोपी पूर्व सरपंच को गिरफ्तार करने के आदेश दिए थे। आरोपी की कोर्ट ने भी अग्रिम जमानत गत दिनों खारिज कर दी थी। जानकारी के अनुसार खंडरा गांव के एक पूर्व सरपंच पर वर्ष 2016 से 2020 तक पंचायत के विभिन्न विकास कार्यों में हेराफेरी करके लाखों रुपये का गबन करने का आरोप लगा था। इसकी शिकायत खंदरा गांव निवासी एक व्यक्ति ने प्रशासनिक अधिकारियों को दी । उपायुक्त के आदेश पर अधिकारियों की जांच कमेटी गठित हुई थी। जांच में 21.60 लाख रुपये का गबन मिला। संवाद