फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पूर्व प्रधानों व उपप्रधानों को पगड़ी बांधकर किया सम्मानित

विज्ञापन
विश्वकर्मा मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व प्रधानों का पगड़ी बांध कर सम्मान करते हुए
विज्ञापन
इसराना। विश्वकर्मा मंदिर परिसर में मंगलवार को विश्वकर्मा समाज सुधार समिति के तत्वावधान में विश्वकर्मा दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के प्रधान विजय धीमान ने की। उन्होंने कहा कि समिति समाज में व्याप्त कुरीतियों के खिलाफ अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करेगी और बच्चों को बेहतर शिक्षा व संस्कार देने पर बल देगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान से आयोजित हवन के साथ किया। इसमें श्रद्धालुओं ने आहुतियां डालकर समाज में शांति और आपसी भाईचारे की कामना की। इसके उपरांत मंदिर में भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की गई और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान समिति की ओर से समाज के पूर्व प्रधान व उपप्रधान कन्हैया लाल पांचाल, रतन सिंह जांगड़ा, ऋषिपाल पांचाल, रमेश जांगड़ा, सतप्रकाश मांडी, सतीश धीमान, हवासिंह पांचाल, सुभाष धीमान, रणधीर पांचाल और पूर्व सरपंच पति जसमेर जागलान को पगड़ी बांधकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिला प्रधान धर्मपाल जागलान, सतबीर पांचाल, रमेश पांचाल, राजू जांगड़ा, दलबीर जांगड़ा, राजकुमार पांचाल और बलराज सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें