फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पूर्व सीएम हुड्डा ने फिर अलापा चार डिप्टी सीएम बनाने का राग

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर चार डिप्टी सीएम बनाए जाएंगे। ये बातें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने वीरवार को पानीपत में एकबार फिर से दोहराई। वे यहां अनाज मंडी में धान खरीद का जायजा लेने आए थे। उन्होंने कहा कि चार डिप्टी सीएम वाली बात को 2019 में ही फाइनल कर लिया था। आज भी इस पर कायम हूं। उन्होंने मौजूदा भाजपा-जजपा की गठबंधन सरकार पर भी जमकर हमला बोला।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि गठबंधन सरकार का मेरी फसल, मेरा ब्योरा पोर्टल, किसान समेत मजदूर, आढ़ती वर्ग के लिए नासूर बन चुका है। सरकार में न किसानों को एमएसपी मिल रही, न मुआवजा, न खाद और न दवाई। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर सबसे पहले यह पोर्टल समाप्त किया जाएगा।
हुड्डा ने अनाज मंडी में किसानों की समस्या सुनने के बाद कहा कि सरकार इस पोर्टल की वकालत करती है। उन्हें अब मंडियों में जाकर इससे परेशान किसानों से मिलना चाहिए। तभी उन्हें इन पोर्टल की सच्चाई पता चलेगी। ये पोर्टल किसान को एमएसपी और मुआवजे से वंचित करने का जरिया बनकर रह गया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने ही डिजिटलाइजेशन की शुरुआत की थी। इसका मकसद गैर-जरूरी लंबी-लंबी कतारों को खत्म कर जनता को ऑनलाइन सहूलियत देना था, लेकिन सरकार ने लोगों कतारों में खड़ा कर दिया है। विदित हो कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा की ओर से चार डिप्टी सीएम बनाने की बात पहले भी सार्वजनिक रूप से की जा चुकी है, जबकि पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा और मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष उदयभान इसका खंडन भी कर चुके हैं। इस मौके पर पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा, इसराना विधायक बलबीर बाल्मीकि, सचिन कूंडू, खुशीराम जागलान व अनिल मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन

हुड्डा ने कहा कि गठबंधन सरकार हमेशा की तरह फसल और किसानों की बेकद्री कर रही है। कई-कई दिनों इंतजार के बावजूद मंडी में खरीद नहीं हो रही है। कांग्रेस ने बार-बार सरकार से जल्द खरीद शुरू करने की मांग की थी। बावजूद सरकार ने 15 दिन देरी से खरीद शुरू करने का एलान किया। उसके बाद पोर्टल नहीं चलने का बहाना बनाकर किसानों को परेशान किया गया। इस सरकार को अन्नदाता की यह अनदेखी भारी पड़ेगी।
हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस कार्यकाल के दौरान किसानों को कभी अपनी फसल बेचने के लिए इस तरह लंबा इंतजार नहीं करना पड़ता था। उस वक्त नारा लगाया जाता था, कांग्रेस तेरे राज में जीरी गई जहाज में यानी उस वक्त किसानों को जीरी के ऊंचे रेट मिलते थे, जबकि आज एमएसपी से भी कम रेट पर अपनी फसल बेचनी पड़ती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें