फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बिहार जाने वाली ट्रेनों में सीट नहीं शौचालय में बच्चों संग सफर बना मजबूरी

विज्ञापन
सफर नहीं संघर्ष, शौचालय की खिड़की से झांकता बचपन। अमन शर्मा
विज्ञापन
पानीपत। छठ महापर्व मनाने के लिए अपने घर पर जाने की चाह अब प्रवासियों के लिए सबसे बड़ी मुसीबत बन गई है।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर स्थिति यह है कि बिहार जाने वाली ट्रेनों में तिल रखने की जगह नहीं है और यात्री शौचालयों में बच्चों संग सफर करने को मजबूर हैं। आम्रपाली और जयनगर एक्सप्रेस के जनरल डिब्बों में ट्रेन पर चढ़ने के लिए यात्री जूझते नजर आए।
ट्रेनों में सीट न मिलने के कारण यात्रियों को अत्यंत दयनीय और कष्टदायक परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार रेलवे अधिकारियों को समस्या से अवगत कराने के बावजूद धरातल पर कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं, जिससे यात्रियों का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानीपत रेलवे स्टेशन पर बिहार जाने वाली प्रमुख ट्रेनों में पिछले कई दिनों से प्रवासियों का सैलाब उमड़ रहा है। छठ पर्व को लेकर अपने गांव-घर पहुंचने की होड़ में लोग हर जोखिम उठाने को विवश हैं। स्टेशन से होकर गुजरने वाली आम्रपाली एक्सप्रेस और जयनगर एक्सप्रेस में पैर रखने तक की जगह नहीं मिल पा रही है।

सफर नहीं संघर्ष, शौचालय की खिड़की से झांकता बचपन। अमन शर्मा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें