फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पहली बार भारत के साथ स्विट्जरलैंड में होगी महादेव के त्रिशूल की स्थापना

विज्ञापन
विज्ञापन
मतलौडा। भालसी गांव व स्विट्जरलैंड के राजेश्वरी अम्मा मंदिर में 11 जून बुधवार को ज्येष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर महादेव के त्रिशूल की स्थापना की जाएगी। इसके लिए संगठन द्वारा निमंत्रण पत्र भी बनवाए गए हैं।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय मंदिर प्रबंधक परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन डॉ. नवीन नैन भालसी ने बताया कि 11 जून ज्येष्ठ पूर्णिमा के पर मतलौडा के गांव भालसी व स्विट्जलैंड के राजेश्वरी अम्मा मंदिर में महादेव के सिद्ध त्रिशूल की स्थापना की जाएगी।अंतरराष्ट्रीय मंदिर प्रबंधक परिषद द्वारा आयोजित यात्रा प्रयागराज के महाकुंभ में मौनी अमावस्या से आरंभ हुई थी। संगम तट पर 31 दिनों तक 108 त्रिशूलों का नियमित अभिषेक किया गया था। इसके बाद यात्रा एक मार्च से विशाल भगवा त्रिशूल यात्रा के तहत 120 त्रिशूलों के साथ देशभर के प्रमुख तीर्थ स्थानों पर जाने के बाद गांव में त्रिशूल स्थापना होगी। कार्यक्रम में विशेष पूजन, भजन-कीर्तन, प्रवचन और महाआरती, हवन व प्राण प्रतिष्ठा के मंत्रों का विधिवत रूप से का आयोजन किया जाएगा। समारोह में धर्माचार्य, संत-महात्मा, राजनेता और श्रद्धालु शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें