फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सात साल से किसान कर रहे है हाईवे पर कट खोलने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। मंडी में करीब तीन दर्जन गांव के हजारों किसान अपनी फसल लेकर आते है लेकिन मंडी के सामने पानीपत-रोहतक हाईवे पर कोई कट न होने से किसानों को करीब चार किमी ज्यादा लंबा चक्कर लगाना पड़ता है। किसानों ने पूर्व सांसद संजय भाटिया को भी कई बार ज्ञापन सौंपकर कट खुलवाने की मांग की थी। किसानों व नौल्था गोशाला प्रबंधक समिति द्वारा इसके लिए पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार व केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल को भी ज्ञापन सौंपा। एसडीएम इसराना आशीष वशिष्ठ को ज्ञापन सौंपकर मंडी के सामने कट खुलवाने की मांग भी की गई है।
विज्ञापन

किसान 2018 से ही कर रहे है हाईवे पर कट खुलवाने की मांग : जयकरण जागलान
आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान जयकरण जागलान ने बताया कि 2018 में नई मंडी चालू होने के समय से ही करीब तीन दर्जन गांवों के हजारों किसान और मंडी के आढ़ती रोहतक हाईवे पर कट खुलवाने की मांग करते आ रहे है। मंडी के सामने कट नहीं होने से कुछ लोग विपरीत दिशा से मंडी आते है इससे कई बार हादसे हो चुके है।
हाईवे पर कट नहीं होना गोभक्तों की आस्था पर पड़ रहा भारी : सूरजभान जागलान
बाबा लाठे वाली गौशाला समिति के प्रधान सूरजभान जागलान ने बताया कि इसराना मंडी के सामने ही हाईवे के दूसरी तरफ गोशाला है लेकिन हाईवे पर कट नहीं होने से बहुत से गांवों के किसान व ग्रामीणा नौल्था गौशाला में तुडी, गेहूं व चंदा आदि देने आते है। पानीपत से रोहतक की तरफ जाने वाले वाहन चालक भी कट नहीं होने से गौशाला में दान आदि देने के नहीं रुकते है। हाईवे पर कट नहीं होना गौ भक्तों की आस्था पर भी भारी पड़ रहा है।
विज्ञापन

एसडीएम आशीष वशिष्ठ ने बताया कि किसानों ने हाईवे पर इसराना मंडी व गाेशाला के सामने कट खोलने को लेकर मांग पत्र सौंपा था। उन्होंने मंडी व गाेशाला के सामने कट खोलने की जरूरत को देखते मांग पत्र के लिए उपायुक्त के माध्यम से नेशनल हाईवे के पास भिजवा दिया गया था। प्रशासन द्वारा कट खुलवाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें