फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: धुंध की दस्तक, सुबह और शाम को बढ़ी ठंड

Thu, 09 Oct 2025 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
सुबह के समय आसमान में छाया कोहरा। संवाद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। बेमौसमी बारिश के बाद बुधवार सुबह हल्की से मध्यम धुंध छा गई जिससे ठंड बढ़ गई। मौसम में बदलाव के साथ न्यूनतम तापमान तेजी से कम हुआ। बुधवार को न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री दर्ज किया। वहीं अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री रहा। हवा की गति आठ किलोमीटर प्रतिघंटा रही। मौसम विशेषज्ञ ने इसे प्री धुंध नाम दिया है।
बेमाैसमी बारिश तीन दिन चली। मंगलवार रात को भी बूंदाबांदी हुई। समालखा में 12, बापौली में 10 और इसराना में तीन एमएम बारिश दर्ज की गई। तीन दिन चली हल्की से मध्यम बारिश का प्रभाव बुधवार सुबह आसमान में देखने को मिला। सुबह धुंध देखकर लोग हैरान रह गए। इसका प्रभाव सुबह 10 बजे तक रहा। दिन के समय हल्के से मध्यम बादल छाए रहे। शाम को करीब छह बजे फिर से धुंध छाने लगी।
विज्ञापन

सर्दी के कपड़ों का लिया सहारा
मौसम में बदलाव के चलते आर्दता 90 प्रतिशत रही। रमेश नगर के राहुल और दीपक ने बताया कि बुधवार सुबह मौसम में बदलाव देखने को मिला। सुबह के समय धुंध छाने के साथ ठंड भी अधिक रही। दोपहिया वाहन चालकों को रात को चलने के दौरान सर्दी के कपड़ों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन

मास्क लगाएं : डॉ. आशीष
कृषि विज्ञान केंद्र उझा के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि बारिश के चलते मौसम में परिवर्तन देखने को मिला है। इस समय धुंध और धुएं का मिश्रण आसमान में छाया हुआ है। यह अगले कई दिन तक रह सकता है। इसके बाद मौसम कुछ सामान्य हो सकता है। लोगों को इस समय मास्क का प्रयोग करना चाहिए। इसमें लापरवाही सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें