फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बारिश के बाद धुंध, बढ़ेगी सर्दी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। दो दिन की बारिश के बाद धुंध और सर्दी बढ़ गई है। न्यूनतम तापमान एक ही दिन में तीन डिग्री तक कम हो गया। 11 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली हवा ने लोगों को घरों में ही दुबकने को मजबूर कर दिया। अब सुबह और शाम के साथ दिन के समय भी धुंध गहराएगी। ऐसे में वाहन चालकों को परेशानी हो सकती है।
मौसम विशेषज्ञों ने भी आने वाले दिनों में धुंध गहराने की संभावना जताई है। इसके साथ न्यूनतम तापमान एक से दो डिग्री और कम हो सकता है। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार और शनिवार को तेज बारिश हुई थी। जिला में दोनों दिन 124 एमएम बारिश दर्ज की थी।
विज्ञापन

यह औसतन 24.8 एमएम दर्ज की गई। पानीपत खंड में सबसे अधिक 39 एमएम और मतलौडा में सबसे कम पांच एमएम बारिश दर्ज की गई थी। रविवार सुबह आसमान में हल्की धुंध छाई हुई थी। इसके बाद धुंध गहराने लगी। दिन के समय धुंध का प्रभाव कुछ कम हुआ लेकिन बादल छाने के चलते धूप नहीं निकली। शाम को चार बजे फिर से धुंध पड़नी शुरू हो गई।
धूप न निकलने के कारण अधिकतम 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री दर्ज किया गया। वहीं शहर में रविवार को भी बारिश का पानी जमा रहा। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रविवार को सुबह ही शीतलहर चलने लगी। हवा की गति करीब 11 किलोमीटर प्रति घंटा रही। ऐसे में धूप न निकलने और शीतलहर चलने के बाद लोगों की मुश्किलें बढ़ गई। लोग पूरा दिन घरों में दुबके रहे। सुबह लोग देरी से घरों से बाहर निकल पाए और शाम को जल्दी ही घरों में पहुंच गए।
विज्ञापन

धुंध पड़ने से वाहन चालकों को अतिरिक्त ध्यान रखने की जरूरत है। मौसम विशेषज्ञ का कहना है कि बारिश होने के बाद ठंड के साथ धुंध लगातार गिरेगी। अब हवा की रफ्तार कम होने से धुंध का असर और बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें