पानीपत। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षाओं के तहत वीरवार को 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने अंग्रेजी विषय का पेपर दिया। परीक्षा दोपहर 12:30 बजे शुरू हुई और जिले के 72 परीक्षा केंद्रों पर कुल 15,494 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा समाप्त होने के बाद अधिकांश विद्यार्थियों ने प्रश्नपत्र को सामान्य स्तर का बताया और समय पर्याप्त होने की बात कही।
परीक्षा के दौरान जिले में बनाए गए आठ उड़नदस्तों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। संवेदनशील केंद्रों पर नकल रोकना शिक्षा विभाग के लिए चुनौती बना रहा। हालांकि आज किसी भी परीक्षार्थी के खिलाफ नकल का आधिकारिक मामला सामने नहीं आया, लेकिन अंदरखाते नकल के प्रयासों की चर्चा होती रही।
शिक्षा विभाग और पुलिस प्रशासन परीक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह सतर्क दिखाई दिए। कई संवेदनशील केंद्रों के आसपास पुलिस की विशेष निगरानी रही, ताकि बाहरी हस्तक्षेप और नकल के प्रयासों को रोका जा सके।