फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: डेबिट कार्ड बदल की 3600 रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। शहर में डेबिट कार्ड बदलकर बैंक दोनों लोगों के साथ 73,600 रुपये की ठगी कर ली। एक व्यक्ति के साथ सनौली और दूसरे के साथ गोहाना रोड पर ठगी की है। पुलिस ने दोनों में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। राजाखेड़ी गांव के रामनिवास ने बताया कि वह 27 फरवरी को सनौली रोड स्थित एसबीआई के एटीएम बूथ पर अपनी पत्नी के खाते से पैसे निकालने आया था। इसी समय दो-तीन युवक एटीएम बूथ में आ गए। उनके काफी प्रयास के बाद भी पैसे नहीं निकले। इनमें से एक युवक ने मदद की बात कहकर उनका डेबिट कार्ड लिया। युवक ने चालाकी से कार्ड बदलकर दूसरा थमा दिया। उसके खाते से 51 हजार रुपये निकाल लिए गए।
विज्ञापन

दूसरी ठगी विकास नगर के बलजीत के साथ की। बलजीत ने बताया कि वह 28 फरवरी को गोहाना रोड स्थित एसबीआई के एटीएम बूथ से पैसे निकाल रहा रहा। तभी एक अज्ञात व्यक्ति सहायता करने के बहाने आया और असली कार्ड बदलकर फर्जी थमा दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें