फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: घर में घुसकर हमला करने के पांच आरोपी गिरफ्तार

Thu, 04 Sep 2025 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

समालखा। समालखा चौकी पुलिस ने घर में घुसकर हमला करने के मामले में पांच आरोपियों को मंगलवार शाम को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान हनुमान कॉलोनी निवासी गौरव उर्फ मोहित, शिव कॉलोनी निवासी अमन, अंकुश व रोहित व माॅडल टाउन गांधी कॉलोनी निवासी विशाल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त एक चाकू व तीन डंडे बरामद कर बुधवार को पूछताछ के बाद पांचों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।
विज्ञापन

समालखा चौकी प्रभारी एएसआई अनिल ने बताया कि समालखा चौकी में हनुमान कॉलोनी निवासी राजेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह 30 अगस्त की रात करीब साढ़े दस बजे घर पर परिवार के साथ बैठा था। तभी कॉलोनी निवासी मोहित अपने साथी धर्मबीर, मोनू, अनिल, पोना, संदीप व छह-सात अन्य लड़कों के साथ घर में घुस आया और डंडों, चाकू व कुल्हाड़ी से परिवार पर हमला कर दिया। सभी आरोपी चोट मारकर जान से मारने की धमकी देकर हथियारों को लहराते हुए भाग गए। राजेंद्र की शिकायत पर थाना समालखा में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी। पुलिस ने मंगलवार को पांच आरोपियों गौरव उर्फ मोहित, अमन, अंकुश, रोहित व विशाल को गिरफ्तार किया। आरोपी गौरव उर्फ रोहित ने पुलिस को बताया कि 30 अगस्त को वह राजेंद्र की किराना की दुकान पर सिगरेट व पानी की बोतल लेने गया था। राजेंद्र ने उधार में सामान देने से मना कर दिया था। इसकी रंजिश रखते हुए उसने अपने उक्त साथी आरोपियों के अतिरिक्त अन्य के साथ मिलकर चाकू व डंडों से वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें