संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। पुराना बस स्टैंड पर ई-चार्जिंग स्टेशन का कार्य लगभग पूरा हो गया है। जिसमें ई-बसों के चार्ज के लिए नौ मशीन लगाई गई हैं। लगभग 44 करोड़ की लागत से चार्जिंग स्टेशन को तैयार किया गया है। इसके साथ 20 सितंबर तक 10 ई-बसाें के आने की उम्मीद है। इनको स्थानीय मार्ग पर चलाया जाएगा।
डिपो में पहले पांच ई-बसोंं को शामिल किया जा चुका है। 45 बस और आनी हैं। आने वाली नई दस ई-बसों को बरसत रोड, अंसल, सेक्टर 13-17 और अन्य रूट पर चलाए जाने की उम्मीद है। चार्जिंग स्टेशन का कार्य इस महीने के आखिरी दिनों में पूरा होने की संभावना है। जिससे यात्रियों को ऑटो और ई-रिक्शा से छुटकारा मिल जाएगा। साथ ही बसों को बापौली और समालखा में चलाने की तैयारी है। जिससे यात्रियोंं को शहर के कई रूटों पर ई-बस की सौगात मिलने जा रही है।
ई-चार्जिंग स्टेशन अप्रैल महीने में बनाकर तैयार करना था। परिवहन मंत्री अनिल विज ने पिछले दिनों विधानसभा के शीतकालीन सत्र में इसकी जानकारी दी थी। कंपनी ने इसका निर्माण कार्य जल्द पूरा करने का दावा किया था। अब तय समय के दो महीने बाद भी काम पूरा नहीं हो पाया है। ऐसे में 45 ई-बसों का इंतजार और बढ़ रहा है।
वर्जन :
पुराना बस स्टैंड पर चार्जिंग स्टेशन का निर्माण कार्य इस महीने के आखिर तक पूरा हो जाएगा। डिपो में दस ई-बस भी जल्द आ जाएंगी। इनको लोकल रूटों पर चलाया जाएगा। डिपो में 50 ई-बस आनी हैं।
विक्रम कंबोज, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो