फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: आईटीआई में 28 जून को जारी होगी पहली मेरिट सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। प्रदेश सहित जिले के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में विभिन्न ट्रेड में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने प्रदेश सहित जिले के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थियों को आवेदन का एक ओर मौका देते हुुए 25 जून तक का समय दिया है। इसके साथ ही विभाग ने आईटीआई में दाखिले का शेड्यूल् भी जारी किया है। अब शेड्यूल के अनुसार 28 जून को पहली मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। आईटीआई संस्थानों में चार चरणों में दाखिला प्रकिया चलेगी। सात जून से शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया 25 जून तक जारी रहेगी।
विज्ञापन

अब तक प्रदेश की निजी एवं सरकारी आईटीआई की कुल 99148 सीटों पर 75644 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। 62972 आवेदन पूर्ण कर लिए गए। वहीं, शनिवार को प्रदेश में मात्र 1246 आवेदन किए गए। हालांकि प्रदेश की निजी व राजकीय आईटीआई में कुल सीटों के मुकाबले करीब 23500 आवेदन कम हुए हैं। वहीं, पंजीकरण के मामले में औद्योगिक नगरी पानीपत में अब तक 5900 से अधिक आवेदन हो चुके हैं। जिले की 9 राजकीय आईटीआई में 2856 सीटों पर दाखिला किया जाएगा।प्रदेश की 99148 सीटों में 9824 सीटें केवल महिलाओं की हैं। शेष 89324 सीटों में 30 प्रतिशत सीटें (26792) महिलाओं को आरक्षित रहेंगे। यानी प्रदेश में महिलाओं की कुल 36621 सीटें हैं जिन पर अभी तक मात्र 32.5 प्रतिशत अर्थात 11905 आवेदन आए हैं। हालांकि यह कुल आवेदनों का मात्र 15.73 प्रतिशत है। सीटोंं पर महिलाओं का 30 प्रतिशत आरक्षण केवल दो कट ऑफ लिस्ट तक ही रहेगा। इसके बाद शेष महिलाओं की आरक्षित सीटें सामान्य सीटों में बदल जाएंगी।

बॉक्स


इस प्रकार रहेगा दाखिले का शेड्यूल
पहला चरण-

मेरिट कम सीट अलॉटमेंट - 28 जून

फिजिकल दस्तावेज सत्यापन - 28 जून से 2 जुलाई

फीस जमा - 28 जून से 3 जुलाई

रिक्त सीटों का ब्यौरा - 4 जुलाई


दूसरा चरण-
मेरिट कम सीट अलॉटमेंट - 9 जुलाई

फिजिकल दस्तावेज सत्यापन - 9 से 12 जुलाई

फीस जमा - 9 से 13 जुलाई

रिक्त सीटों का ब्यौरा - 14 जुलाई



तीसरा चरण-

मेरिट कम सीट अलॉटमेंट - 18 जुलाई

फिजिकल दस्तावेज सत्यापन - 18 से 22 जुलाई

फीस जमा - 18 से 23 जुलाई

रिक्त सीटों का ब्यौरा - 24 जुलाई



चौथा चरण-

मेरिट कम सीट अलॉटमेंट - 30 जुलाई

फिजिकल दस्तावेज सत्यापन - 30 जुलाई से 5 अगस्त

फीस जमा - 30 जुलाई से 6 अगस्त

-




बॉक्स


आईटीआई में विद्यार्थियों को मिलेंगी ये सुुविधाएंं
- दोहरी प्रशिक्षण प्रणाली के अंतर्गत औद्योगिक प्रतिष्ठानों में आधुुनिक मशीनों पर प्रशिक्षण सुुविधा।
- संस्थानों में नियमित जॉब मेलों का आयोजन।
- आईटीआई पासआउट को हरियाणा बोर्ड से 10वीं, 12वीं की समकक्षता।
- सभी संस्थानों में सरकार द्वारा निर्धारित फीस एवं रियायती बस पास की सुविधा।
- सेना में आईटीआई पास को अतिरिक्त अंक।
- पासपोर्ट बनवाने के लिए 1500 रुपये की एकमुुश्त राशि।
- एससी व बीसी वर्ग के लिए छात्रवृत्ति की सुुविधा।
- छात्राओं के लिए अतिरिक्त सुुविधाएं।








वर्जन-

आईटीआई में आवेदन प्रक्रिया मंगलवार 25 जून तक जारी रहेगी। अब 28 जून को पहली वरियता सूची जारी की जाएगी। दाखिला प्रक्रिया चार चरण में संपन्न होगी। दाखिले को लेकर विद्यार्थियों का रूझान बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- डॉ. कृष्ण कुमार, प्रधानाचार्य, राजकीय आईटीआई, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें