फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नए साल में जमकर चले खूब पटाखे, एक्यआई बढ़कर 348 पहुंचा

Fri, 02 Jan 2026 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
नए साल के जश्न के दौरान शहर में हुई आतीशबाजी। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। नए साल के जश्न पर शहर में चारों तरफ पटाखे चलने से एक्यूआई बढ़कर 348 पर पहुंच गया। जबकि 31 दिसंबर को एक्यूआई 246 दर्ज किया गया था। इससे लोगों को सांस लेने और आंखों में जलन के मामले बढ़ गए। यह इस सीजन में तीसरी बार इतना ज्यादा एक्यूआई रहा है।
विज्ञापन

शहर समेत जिले में बुधवार शाम को ही नए साल का जश्न शुरू हो गया था। शाम से देर रात तक सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रम चले। जैसे ही रात 12 बजे तो आसमान में चारों तरफ पटाखे गूंज उठे। करीब 15 मिनट तक आसमान पटाखों से गूंजता रहा। आसमान में चारों तरफ धुआं हो गया। वीरवार को एक्यूआई करीब 102 बढ़ गया। यह 348 पर पहुंच गया। ऐसे में लोगों को सांस लेने में तकलीफ हुई। जिला नागरिक अस्पताल में वीरवार को सांस और आंखों में जलन के केस पहुंच गए। चिकित्सकों ने मरीजों को बचाव के लिए सलाह दी।
इस मौसम में चौथी बार इतना बढ़ा एक्यूआई
सर्दी के मौसम में एक्यआई चौथी बार इतना बढ़ा है। 13 दिसंबर को एक्यूआई 426, 14 को 382 रहा और 28 दिसंबर को एक्यूआई 318 दर्ज किया गया। जबकि बुधवार 31 दिसंबर को एक्यूआई घटकर 246 पर आ गया था। यह वीरवार को फिर से बढ़कर 348 पर पहुंच गया।
विज्ञापन


फैक्टरी की चिमनी और तंदूर खूब चले
शहर में ग्रैप-4 के नियमों की पालन नहीं की जा रही है। वीरवार को शहर में औद्योगिक इकाइयां चलती रहीं। चिमनियों से काला धुआं आसमान में फैलता गया। वहीं नए साल के जश्न और अगले दिन वीरवार को शहर में चारों तरफ तंदूर और भट्ठी चलती रही। वहीं शहर में निर्माण कार्य चलते रहे। जिम्मेदार अधिकारियों ने किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

एक्यूआई बढ़ गया है। संबंधित विभागों को आगामी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसमें किसी प्रकार की कमी मिलने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
कुलदीप सिंह, एसडीओ, एचएसपीसीबी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें