फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: उद्यमी अपने उत्पाद के साथ स्वदेशी वस्तुओं के इस्तेमाल पर देंगे जोर

Fri, 02 Jan 2026 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
साहिल इंटरनेशनल में बैठक में उद्यमियों के साथ चर्चा करते आरएसएस के प्रांत प्रचार प्रमुख  राजेश 
विज्ञापन
पानीपत। औद्योगिक नगरी के उद्यमी अब अपने उत्पाद के साथ स्वदेशी वस्तुओं का इस्तेमाल बढ़ाने पर जोर देंगे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ औद्योगिक संगठनों के साथ मिलकर जागरूक कार्यक्रम भी चलाएगा। इसके तहत कर्मचारियों व श्रमिकों को भी जागरूक किया जाएगा। संघ जागरूकता के अभियान के लिए प्रकाशित पुस्तक भी लोगों तक पहुंचाएगा। उद्यमियों ने इसमें हर संभव सहयोग का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स पानीपत चैप्टर के बैनर तले वीरवार को पुराना औद्योगिक क्षेत्र में नववर्ष पर कार्यक्रम किया गया। इसमें प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के साथ विभिन्न औद्योगिक व सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए। भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. अर्चना गुप्ता और आरएसएस के प्रदेश प्रचार प्रमुख राजेश विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने बातचीत के दौरान उद्यमियों की समस्याओं व समाधान के बारे में जाना। हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स पानीपत चैप्टर के प्रधान विनोद धमीजा ने कहा कि पानीपत के उद्यमियों ने अपनी मेहनत से उद्योगों को स्थापित किया है। पानीपत का नाम आज विदेश में चमक रहा है।
अब अमेरिका के टैरिफ लगाने पर निर्यात बहुत ज्यादा प्रभावित हुआ है। ऐसे में सरकार के स्तर पर सहयोग मिलने की उम्मीद है। इससे पानीपत का उद्योग फिर से तेज हो जाएगा। हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेशाध्यक्ष विनोद खंडेलवाल ने कहा कि उद्यमियों की समस्याओं को प्रदेश व केंद्र सरकार के प्रतिनिधियों के सामने रख चुके हैं। इन समस्याओं का प्रमुखता के साथ समाधान करना चाहिए। प्रशासनिक अधिकारियों ने इनके समाधान का भरोसा दिया। भाजपा की प्रदेश महामंत्री डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रदेश व केंद्र की सरकार हर वर्ग को साथ लेकर चल रही है। उद्यमियों की समस्याओं का धीरे-धीरे समाधान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी नए बजट के लिए उद्यमियों के बीच में आएंगे। वे उनसे बात कर समस्याओं के बारे में जानेंगे और पिछले साल के बजट की तरह इसमें भी उद्योगों के लिए घोषणा की जाएंगी। आरएसएस के प्रांत प्रचार प्रमुख राजेश ने कहा कि लोकल से वोकल पर जाने की जरूरत है। स्थानीय उद्यमी अपने उत्पादों के साथ स्वदेशी को अपनाने पर जोर दें। इसके लिए सबको एक होकर काम करना होगा। उद्यमियों ने इसमें सहयोग देने का भरोसा दिया। इस मौके पर पानीपत एक्सपोर्ट एसोसिएशन के प्रधान ललित गोयल, उद्यमी नरेश गोयल, सुभाष अनेजा, शिव मल्होत्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें