फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दमकल विभाग को मिली तीन छोटी गाड़ियां

विज्ञापन
ानीपत। हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए फायर ब्रिगेड। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। दमकल विभाग को सरकार से शुक्रवार को तीन छोटी गाड़ियां मिली हैं। ये गाड़ियां बाजारों में आग लगने पर आग पर काबू पाने में कारगर साबित होगी। ये छोटी गाड़ियां संकरी गलियों में जा सकेंगी। दुकानदार पिछले काफी समय से इन गाड़ियों की मांग कर रहे थे। दुकानदारों ने ये तीन छोटी गाड़ियां मिलने पर विधायक का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन

विधायक प्रमोद विज ने शुक्रवार को हरी झंडी दिखाकर गाड़ियों को रवाना किया। विधायक प्रमोद विज ने कहा कि उन्होंने दुकानदारों की समस्याओं को देखते हुए सीएम मनोहर लाल से छोटी गाड़ियों की मांग की थी। सीएम ने मांग पर तीन गाड़ियों की सौगात पानीपत को दी है। दुकानों में आग लगने पर बड़ी गाड़ियां गलियों में नहीं जा पाती है। जब तक गाड़ियां दुकानों तक पहुंचती दुकान जलकर राख हो चुकी होती थी। पानीपत के बाजारों की गलियां काफी संकरी है इसलिए यहां छोटी गाड़ी ही कामयाब है। इस मौके पर उनके साथ नगर निगम आयुक्त आरके सिंह, सुनील कंसल, दिवाकर मेहता, हरीश कटारिया, अनिल मदान व गौरव लीखा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें