पानीपत। बबैल गांव के पास चंदाैली राेड पर स्थित फर्नीचर का सामान बनाने वाली दो वर्कशाप और गोदाम में मंगलवार सुबह आग लग गई। ये वर्कशाप दाे सगे भाइयाें ने करीब एक एकड़ में बना रखे थे। वर्कशॉप में 20 से अधिक कर्मचारी काम करते हैं। हादसे के वक्त कोई भी काम नहीं कर रहा था।
वधावा राम काॅलाेनी निवासी इमरान सैफी ने बताया कि उनकी बबैल राेड पर राजमहल टिंबर नाम से फर्नीचर के सामान की वर्कशॉप है। उसी के पास ही भाई वकील सैफी की भी सैफी फर्नीचर एंड डेकोरेट वर्कर्स नाम से वर्कशॉप है।
उनकी वर्कशॉप में पहले आग लगी। फिर राजमहल टिंबर में भी पहुंच गई। दाेनाें वर्कशॉप में काम करने वाले कारीगर ईद के कारण अपने घर गए हुए थे। उनको आग लगने की सूचना भी जमीन मालिक ने दी थी। दमकल कर्मी पांच गाड़ियां के साथ माैके पर पहुंची। इसके बाद दो और गाड़ी मंगवाई।