फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: आर्य कॉलेज के बाहर लगे ट्रांसफार्मर में लगी आग

Fri, 29 May 2026 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जीटी रोड आर्य कॉलेज के बाहर लगे ट्रांसफार्मर में वीरवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कार्यक्रम के आधे घंटे बाद ही आग लग गई। ट्रांसफार्मर का केबल पूरा जल गया। बिजली निगम ने करीब दो घंटे बाद ट्रांसफार्मर को बदला। वहीं शहर समेत गांवों में बिजली कटों ने लोगों को परेशान किया। पूरा दिन में करीब 800 कट लगे। इनमें ट्रांसफार्मर से फ्यूज उठने के अधिक रहे। बाहरी कॉलोनियों व गांवों में शाम को हर एक घंटे में कट लगा। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि शहरी क्षेत्र में बिजली कट कुछ कम हुए हैं।
विज्ञापन

आर्य पीजी कॉलेज में वीरवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का कार्यक्रम था। वे यहां से करीब तीन बजे निकले थे। इस दौरान आसपास की दुकान और कॉलेज के ऑडिटोरियम में एसी पूरे लोड पर चलाया गया। कॉलेज में कार्यक्रम समापन के करीब आधे घंटे बाद ही बाहर रखे ट्रांसफार्मर में आ लग गई। बिजलीकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद जीटी रोड स्थित बाजार की बिजली गुल हो गई। बिजली निगम ने कुछ देर बाद ट्रांसफार्मर की मरम्मत कर बिजली सुचारु की।
रात को कटों ने किया परेशान
बिजली की मांग बढ़कर 1.42 करोड़ यूनिट पर पहुंच गई है। इसके बाद भी कट लगातार लग रहे हैं। बिजली कटों के चलते लोग रातभर परेशान रहे। दत्ता कॉलोनी के चांद और विनोद ने बताया कि कॉलोनी में रात को सात बजे बिजली गई थी, फिर करीब 11 बजे बिजली आई। इसके बाद भी हर घंटे में कट लगते रहे। वहीं काबड़ी रोड और कुटानी रोड की कॉलोनियों में ट्रांसफार्मर के फ्यूज उड़ने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। डाहर गांव के हरपाल ने बताया कि शाम को बिजली कट शुरू हो जाते हैं। आधी रात तक हर घंटे कट लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें