फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: थाने में 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ हवलदार गिरफ्तार

Fri, 29 May 2026 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। एंटी करप्शन ब्यूरो करनाल की टीम ने तहसील कैंप थाना पुलिस में हवलदार सतीश को वीरवार देर शाम करीब आठ बजे 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। वहीं एएसआई संजय को तीन घंटे की जांच के बाद छोड़ दिया।
विज्ञापन


दोनों पर एक मामले में समझौते के नाम पर रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। एंटी करप्शन ब्यूरो ने दो दिन पहले किला थाना के प्रभारी सुरेश को 10 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। पुलिस अधीक्षक का वीरवार को पढ़ाया पाठ भी पुलिसकर्मियों के काम नहीं आया। एंटी करप्शन ब्यूरो ने हवलदार के खिलाफ भ्रष्टाचार की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

एंटी करप्शन ब्यूरो करनाल के प्रभारी निर्मल सिंह ने बताया कि उनको पवन की लिखित शिकायत मिली थी। उनका आरोप है कि तहसील कैंप थाना पुलिस में बुधवार के ड्यूटी अफसर ने उनके भाई को एक नाबालिग के साथ नूरवाला के नजदीक से पकड़ा था। दोनों अधिकारियों ने लड़की की मां को भी थाने में बुला लिया था। कुछ देर पूछताछ करने के बाद लड़की और उसकी मां को घर भेज दिया गया जबकि उसके भाई को थाने में बैठा लिया गया।
विज्ञापन


तहसील कैंप थाने में तैनात हवलदार सतीश ने उनसे मामला खत्म करने के नाम पर 50 हजार रुपये की मांग की और उनको लड़की के साथ दुष्कर्म करने का डर दिखाया। पुलिसकर्मियों ने बाद में 20 और फिर 15 हजार रुपये देना तय किया।

उन्होंने इसके पूरे सबूत ब्यूरो के सामने रखे। ब्यूरो की टीम ने 15 हजार के नोटों पर केमिकल लगाकर दिए। शिकायतकर्ता को तहसील कैंप थाने में बुलाया। शिकायतकर्ता ने रिश्वत के पैसे देते ही टीम की तरफ इशारा किया। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने हवलदार सतीश को 15 हजार रुपये की रिश्वत के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। उनके साथ एएसआई संजय का नाम भी इस मामले में शामिल होने की वजह से करीब तीन घंटे तक उनके साथ थाने में पूछताछ की। थाना प्रभारी बलजीत और थाना सेक्टर 13,17 के प्रभारी भी पहुंचे।



पुलिस अधीक्षक ने बैठक में दी थी चेतावनी

किला थाना प्रभारी सुरेश को मंगलवार देर रात को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते थाने से गिरफ्तार किया था। थाना प्रभारी ने डाई हाउस मालिक वकील से एक मामले को खत्म करने की एवज में 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। थाना प्रभारी सुरेश को उनके कार्यालय से ही रंगेहाथ गिरफ्तार किया था। पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने बुधवार को थाना प्रभारी और पुलिस अधिकारियों की बैठक ली थी। उन्होंने ईमानदारी के साथ काम करने और पीड़ित की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।



तहसील कैंप थाना के हवलदार सतीश को 15 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। एएसआई संजय का नाम भी इस मामले में सामने आया था। उनसे भी पूछताछ की गई है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। हवलदार सतीश को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


निर्मल सिंह, प्रभारी, एंटी करप्शन ब्यूरो करनाल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें