फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: धान व गन्ने के अवशेषों की गांठों के स्टॉक में लगी आग

विज्ञापन
धान व ईंख के अवशेषों की गांठों के स्टॉक में लगी आग। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सनौली। नेशनल हाईवे 709 एडी पर कुराड़ फार्म के पास करीब दो एकड़ में रखे फसल अवशेषों की गांठों के स्टॉक में बुधवार शाम को करीब चार बजे अचानक आग लग गई।
आग लगने की सूचना डायल 112 पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। तेज हवा के चलते धान व गन्ने के अवशेषों की गांठों में लगी आग तेजी से फैलती चली गई।
सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस और सनौली खुर्द थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फायर बिग्रेड की भी पानीपत शहर से करीब पांच गाडियां पहुंची। कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। तब तक पराली व गन्ने के अवशेषों की हजारों गांठें जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

स्टॉक मैनेजर मूलचंद ठाकुर ने बताया कि दो एकड़ में धान और गन्ने के अवशेषों की कई हजार गांठ स्टोर कर रखी थी। इनमें से अधिकतर गांठों को फैक्टरियों में ईंधन के लिए सप्लाई किया जाता था। कुछ गांठों को यूपी में पशुओं के चारा के लिए भी बेचा जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें