फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: फैक्टरी के गोदाम में लगी आग, 45 कर्मचारियों ने भागकर बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पसीना खुर्द रोड पर सोमवार आधी रात को सचदेवा टेक्सटाइल फैक्टरी के गोदाम में आग लग गई। कर्मचारी आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन आग की लपटों ने पूरी फैक्टरी को अपनी चपेट में लिया। जिससे करीब 45 कर्मचारियों ने फैक्टरी से बाहर भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

सूचना पर दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग से फैक्टरी की मशीनें, गोदाम में रखा कच्चा और तैयार माल खाक हो गया। अभी नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
मॉडल टाउन निवासी मनप्रीत सिंह ने बताया कि उनकी पसीना खुर्द रोड पर सचदेवा टेक्सटाइल के नाम से फैक्टरी है। सोमवार रात को करीब 12 बजे फैक्टरी में करीब 45 कर्मचारी काम कर रहे थे। उसी समय गोदाम से धुंआ उठता हुआ दिखाई दिया। कुछ ही देर में गोदाम से आग की लपटें उठने लगी। कर्मचारियों ने फैक्टरी में रखे उपकरणों से आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग भीषण होती चली गई और पूरी फैक्टरी को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे कर्मचारी फैक्टरी से बाहर आ गए और दमकल विभाग को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर बुझाने का प्रयास किया। दमकल विभाग की चार टीमों ने आग करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उधर, फैक्टरी के मालिक ने बताया कि आग शाॅर्ट सर्किट से लगी है। फैक्टरी की आग से मशीनें, गोदाम में रखा कच्चा और तैयार माल जलकर राख हो गया है। अभी फैक्टरी में हुए नुकसान आंकलन किया जा रहा है। फैक्टरियों में आग लगने के तेजी से
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें