फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat: लिबट्री शोरूम वेयरहाउस में लगी आग; करीब 300 मीटर क्षेत्र में लोगों की आवाजाही बंद, मचा हड़कंप

Wed, 07 Feb 2024 11:16 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)

सार

पानीपत के लिबर्टी शूज के वेयर हाउस में आग लगने से हड़कंप मच गया। सुरक्षा कारणों के चलते वेयरहाउस के करीब 300 मीटर का एरिया सील कर दिया और वहां आने जाने पर पांबदी लगा दी है। वहीं, करीब 150 श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था।
विज्ञापन
लिबर्टी शोरूम के गोदाम में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानीपत के चौटाला रोड रिसालू गांव स्थित लिबर्टी शूज के वेयर हाउस में बुधवार सुबह करीब नौ बजे आग लग गई। आग लगने के बाद कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। कर्मचारियों ने आग लगने की सूचना मालिक राजीव और संजय को दी। जिससे मालिकों ने फायर बिग्रेड और स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। मौके पर दमकल विभाग की गाड़ियां बुलाई गई।

विज्ञापन


एक साथ 10 गाड़ियां माैके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया। आग बढ़ती चली गई। दकमलकर्मियों ने पानीपत रिफाइनरी, एनएफएल, थर्मल पावर प्लांट से भी गाड़ियां मंगवाई। साथ ही पड़ोसी जिलों की फायर बिग्रेड की गाड़ियों को अलर्ट पर रहो बारे सूचित किया। आग लगने की सूचना पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और उन्होंने सुरक्षा कारणों के चलते वेयरहाउस के करीब 300 मीटर का एरिया सील कर दिया और वहां आने जाने पर पांबदी लगा दी है। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट नहीं किया जा सका है।

गत सप्ताह जली एक फैक्टरी 
गोल्डन ब्रांड के कंबल और कारपेट बनाने वाली गोल्डन फैक्ट्री के सिवाह स्थित प्लांट में गत सप्ताह आग लग गई थी। इसमें करोड़ों रुपये का कच्चा और तैयार माल जल कर राख हो गया था। दमकलकर्मियों ने कई घंटे के बाद आग पर काबू पाया था। करीब 150 श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। 
विज्ञापन


कमजोर दमकल केंद्र बड़ा कारण 
पानीपत औद्योगिक नगरी है। यहां छोटी और बड़ी करीब 20 हजार इकाई हैं। स्थानीय दमकल केंद्र इतना मजबूत नहीं है। फैक्ट्री में आग बढ़ते ही रिफाइनरी, थर्मल और एनएफएल से मदद मांगनी पड़ती है। यही हालात बुधवार को लिबर्टी के वेयरहाउस में आग लगने के बाद पैदा हुई। यहां आग लगने की सूचना पर एक बार तो दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन आग बढ़ने पर दमकलकर्मी कमजोर पड़ गए। हालांकि पानीपत में दो एकड़ में अति आधुनिक दमकल केंद्र प्रस्तावित है। यह अब तक सिरे नहीं चढ़ पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें