फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पति समेत ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न की एफआईआर

Sat, 30 May 2026 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। ईदगाह कॉलोनी निवासी एक विवाहिता ने अपने पति, ससुर और जेठानी पर दहेज उत्पीड़न, अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने तथा पहली शादी की जानकारी छिपाने के आरोप लगाए हैं। थाना मॉडल टाउन पुलिस ने विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


विवाहिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 23 जुलाई 2018 को दिल्ली के ब्रह्मपुरी निवासी सुखविंदर सिंह के साथ हुई थी। पति दिल्ली मेट्रो में कार्यरत है और वर्तमान में इसराना में रह रहा है। शिकायतकर्ता के अनुसार, उसके पिता ने शादी में 10 से 12 लाख रुपये खर्च किए थे।

आरोप है कि शादी के बाद ससुर और जेठानी कम दहेज लाने के ताने देने लगे और स्विफ्ट कार की मांग करने लगे। विवाहिता ने बताया कि ससुराल पक्ष ने उसकी नर्सिंग की पढ़ाई भी छुड़वा दी और उसके सभी गहने जेठानी को दे दिए। यहां तक कि उसका सोने का मंगलसूत्र भी छीन लिया गया।
विज्ञापन


विवाहिता का आरोप है कि शादी के करीब पांच महीने बाद ही उसे बांझ कहकर प्रताड़ित किया जाने लगा। जनवरी 2019 में दिल्ली में चिकित्सकीय जांच कराई गई, जहां डॉक्टर ने छोटा ऑपरेशन कराने की सलाह दी। इसके बाद पति ने उसे बेसहारा छोड़ दिया।

महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति शराब के नशे में उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाता था। इसकी शिकायत उसने जेठानी से की, लेकिन उसने अनसुना कर दिया।

शिकायत के अनुसार, 20 जून 2019 को पति ट्रेनिंग का बहाना बनाकर उसे मायके छोड़ गया। इसके बाद उसने फोन उठाना बंद कर दिया और नंबर भी ब्लॉक कर दिया। महिला ने आरोप लगाया कि 28 जुलाई 2019 को पति ने उसके पिता के साथ फोन पर गाली-गलौज की। अगले दिन जब वह ससुराल पहुंची तो उसे दहेज और कार न लाने का हवाला देकर घर में रखने से मना कर दिया गया।
विज्ञापन


विवाहिता का कहना है कि बाद में उसे पता चला कि सुखविंदर सिंह की पहले भी शादी हो चुकी है और उसका तलाक संबंधी मामला अदालत में विचाराधीन है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें