समालखा। डिडवाड़ी गांव में एक ब्लीच हाउस को आग लगाने के मामले में पुलिस ने पड़ोसी किसान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। ब्लीच हाउस मालिक का इसमें करीब 15 लाख रुपये का नुकसान होने का आरोप है।
डिडवाड़ी गांव के ऋषि ने पुलिस को बताया कि वह और उनका भाई अपने खेत में लाइसेंसशुदा ब्लीच हाउस चलाते हैं। वे 28 अप्रैल की शाम को ब्लीच हाउस पर थे। उन्होंने आरोप लगाया कि पड़ोस के किसान कृष्ण और उसकी पत्नी भागे जा रहे थे। उन्होंने पता कराया तो सामने आया कि कृष्ण ने ब्लीच हाउस के कपड़ों के ढेर में आग लगाई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि कृष्ण ने दो साल पहले उनके ब्लीच हाउस से डंपर जाने के लिए रास्ता मांगा था। संवाद