पानीपत। थाना चादंनी बाग क्षेत्र में रिसालू रोड पर विप्स इंटरनेशनल कंपनी में शनिवार को लिफ्ट में फंसकर बिजली मैकेनिक रविंद्र (57) की मौत हो गई। परिजनों ने ।
मृतक के बेटे का आरोप है कि फैक्टरी मालिक ने उनके पिता को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए। हादसा होने के बाद उन्हें तीन घंटे तक गुमराह किया गया और मोटरसाइकिल से हादसा होने की बात कही। पुलिस ने बेटे की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। रविवार दोपहर को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
संजय कॉलोनी के रोहित कुमार ने बताया कि उनके पिता रविंद्र कुमार 16 साल से रिसालू रोड स्थित विप्स इंटरनेशनल कंपनी में बिजली मैकेनिक का काम करते थे। शनिवार सुबह करीब नौ बजे पिता कंपनी में काम करने के लिए गए थे। शाम को उनके भाई ललित के पास फोन आया कि उनके पिता की हादसे में मौत हो गई है और उनका शव अस्पताल में लाया गया है। उन्हें बताया गया कि मोटरसाइकिल से हादसा हुआ है। सूचना पर वह तुरंत ही फैक्टरी पहुंचे, लेकिन उन्हें तीन घंटे तक कोई सही जानकारी नहीं दी गई।
इसके बाद एक साथी कर्मचारी ने बताया कि रविंद्र की मौत लिफ्ट में फंसने से हुई है। जिसके बाद वह लिफ्ट के पास पहुंचे तो देखा कि लिफ्ट के ऊपर खून पड़ा हुआ था। उनका आरोप है कि कंपनी के मालिक ने उनके पिता को कोई सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए और लापरवाही भी बरती है। रोहित ने फैक्टरी मालिक के खिलाफ थाना चांदनीबाग में शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर बीएनएस की धारा 106 (1) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
मृतक रविंद्र का फाइल फोटो। परिजन