फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: तीसरी मंजिल से गिरने से फाइनेंसर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। आदर्श नगर में समालखा पजाब नैशनल बैंक वाली गली में शनिवार देर रात तीसरी मंजिल से गिरने से एक युवक की मौत हो गई। युवक अर्धनग्न अवस्थाा में था। उसके गिरने के कारण अब तक स्पष्ट नहीं हुए हैं। समालखा थाना पुलिस ने परिजनों के बयानों पर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मृतक की पहचान रविंद्र 25 वर्ष उत्तर प्रदेश सहारनपुर के रुप में हुई है। अभी वह आदर्श नगर वार्ड चार में रह रहा था। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पानीपत सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। वही मृतक के पिता जय कुमार के बयान पर 174 की कार्यवाही की गई। समालखा चौकी इंचार्ज वीरेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक रविंद्र मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले का रहने वाला था। वह फिलहाल आदर्श नगर में किराए पर रहता था। शनिवार रात सोने के लिए तीसरी मंजिल पर गया हुआ था। अज्ञात कारण के चलते वह छत से नीचे गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही डीएसपी सतीश सैनी व एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची। यहां से नमूने जुटाए गए हैं। मृतक पेशे से फाइनेंसर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें