फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमकी: फोन कर पेट्रोल पंप डीलर से मांगी 50 लाख की रंगदारी, बदमाश बोला- इंतजाम कर ले, वरना गोली मार दूंगा

Sun, 19 Dec 2021 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)

सार

पीडित ने सेक्टर 11-12 चौकी पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर नंबर सर्विलांस पर लगाया है। धमकी के बाद परिवार दहशत में है।
विज्ञापन
फोन पर मांगी रंगदारी। (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानीपत में पेट्रोल पंप डीलर से बदमाश ने शुक्रवार रात 10 बजे कॉल कर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। बदमाश ने कहा कि रुपयों का इंतजाम कर लो, शनिवार को दोबारा कॉल करूंगा, किसी को बताया या रुपयों का इंतजाम नहीं किया तो गोली मार दूंगा। इसके बाद से पेट्रोल पंप डीलर और उसका परिवार दशहत में है। शिकायत के आधार पर सेक्टर 11-12 चौकी पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बदमाश के नंबर को सर्विलांस लगाया है।

विज्ञापन

सेक्टर 11-12 चौकी पुलिस को दी शिकायत में एंजल प्राइम मॉल के पास रहने वाले पेट्रोल पंप डीलर राजीव जैन ने बताया कि शुक्रवार रात करीब पौने दस बजे उनके पास एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। सामने वाले ने पूछा राजू बोल रहा है क्या, हां कहने पर उसने कहा मुझे 50 लाख रुपये चाहिए।

यह भी पढ़ें : पानीपत-मेरठ रेलवे लाइन: डीपीआर फाइनल, जल्द शुरू होगा प्रोजेक्ट, 3540 करोड़ में बिछाई जाएगी 104 किमी. लाइन
विज्ञापन


उसके बाद नेटवर्क की दिक्कत की वजह से आवाज नहीं आई। इसके बाद फिर से कॉल की। उसने अपना नाम नहीं बताया। धमकी देते हुए उसने कहा कि कहा कि जल्द रुपये दे दो, नहीं तो मैं तुझे और तेरे परिवार को गोली मार दूंगा। इतना सुनते ही उन्होंने कॉल काट दिया। आरोपी ने दो बार और कॉल किया, लेकिन उन्होंने रिसीव नहीं किए।

दूसरे नंबर से कॉल कर चार मिनट तक बात की

राजीव जैन ने बताया कि कुछ देर बाद आरोपी ने दूसरे नंबर से कॉल किया और करीब चार मिनट तक बात की। आरोपी ने कहा कि वह सोनीपत से बोल रहा है। आरोपी उसे बार-बार धमकाता रहा और 50 लाख का इंतजाम करने की कहता रहा। आरोपी ने कहा कि रुपये कब और कहां देने हैं, शनिवार को कॉल कर बताएगा। यह सुन वह डर गए।

विज्ञापन

 

नहीं रहा किसी से विवाद, रुपये कौन मांग रहा है, पता नहीं

राजीव जैन ने बताया कि उनका किसी से कोई विवाद नहीं रहा, न ही किसी से कभी कोई रंजिश रही। उन्हें कौन कॉल कर रहा है और रुपये कौन मांग रहा है, नहीं जानते। पुलिस ने उन्हें आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगा दिया है।

 

पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, नंबर को सर्विलांस पर लगाया गया है, मामले की गहनता से जांच की रही है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -इंस्पेक्टर मंजीत सिंह, चांदनीबाग थाना प्रभारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें