पानीपत। तीन दिवसीय गीता महोत्सव का मंगलवार को आर्य कॉलेज के प्रांगण में समापन हुआ। इस दौरान ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि महान संतों की बदौलत आज हिंदू समाज आगे बढ़ा है और हमें समाज को नई दिशा देने वाले संतों से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज भारतीय संस्कृति की बेजोड़ मिसाल अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के तहत हर घर में देखने को मिल रही है। इससे भारत का गौरव और बढ़ा है।
प्रेम मंदिर की अध्यक्षा कांता देवी ने कहा कि प्रदेश सरकार की एक सार्थक पहल और अच्छी सोच के साथ गीता जयंती महोत्सव मनाया जा रहा है। भारत वर्ष में ही नहीं बल्कि पूरे संसार में आज भारत अध्यात्मिक सभ्यता में पहले से मजबूत बना है।
शहरी विधायक प्रमोद विज ने कहा कि गीता में सबसे बड़ा संदेश कर्मयोगी है। इसलिए हम सबको कर्मयोगी बनना चाहिए और हम सबको अपने गुरुजनों की आज्ञा का पालन करना चाहिए। यही जीवन की सफलता का मूल मंत्र है।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त वीना हुड्डा, सीईओ जिला परिषद विवेक चौधरी, एसडीएम धीरज चहल, सीटीएम रविंद्र मलिक समेत अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में अनिल मस्ताना एंड पार्टी, भजन गायक धर्म सिंह, रणजीत सिंह एंड पार्टी और गीता संस्थान के डीपीएस जींद स्कूल ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। मंच संचालन एआईपीआरओ दीपक पाराशर ने किया।
पानीपत। आर्य कॉलेज के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुति देती हुई छात्राएं।- फोटो : Panipat
पानीपत। भागवत गीता की आरती हुए विधायक,पार्षद व अन्य लोग।- फोटो : Panipat
पानीपत। प्रेम मंदिर की परम अध्यक्षा कांता देवी महाराज को स्मृती चिन्ह देकर सम्मानित करते हुए।- फोटो : Panipat
पानीपत। आर्य कॉलेज के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुति देती हुई कलाकार।- फोटो : Panipat