फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: शहर में खराब सिग्नल लाइटों का नहीं हो पा रहा समाधान

विज्ञापन
जिला सचिवालय के सामने बंद पड़ी सिग्नल लाइट। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। जीटी रोड पर कई जगह पिछले कई महीनों से खराब पड़ी सिग्नल लाइटों का अभी तक कोई समाधान नहीं जा सका है। सिग्नल को ठीक कराने के लिए अधिकारियों द्वारा अनदेखी की जा रही है। इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। वाहन चालकों और स्थानीय लोगों द्वारा कई बार शिकायत देने के बाद भी अधिकारी गहरी नींद में सोए हुए है।
विज्ञापन

जीटी रोड पर सिग्नल लाइटों के कारण होने वाले हादसों के बाद ही उनकी नींद खुल पाती है। शहर में जीटी रोड पर जिला सचिवालय, तहसील मोड, गोहाना मोड, अनाज मंडी मोड समेत कई जगहों पर सिग्नल लाइटें खराब पड़ी है। इनकी अभी तक मरम्मत नहीं हो पाई है।



राहगीर सोनू, सुरेंद्र और जितेंद्र ने बताया कि शहर में यातायात व्यवस्था के लिए कोई सख्त कदम उठाने की जरूरत है। शहर में कई जगह सिग्नल लाइटें पिछले कई महीनों से खराब पड़ी है, इसके लिए लोगों द्वारा अधिकारियों पर लापरवाही के आरोप लगाए जा रहे हैं। सिग्नल लाइटों के कारण होने वाले हादसों से ही अधिकारियों की नींद खुल पाती है। साथ ही सिग्नल लाइटों के बंद और इन जगहों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती तक नहीं देखी जा रही है। इस कारण जीटी रोड पर लंबा जाम लगा रहता है। लोगों ने समस्या के निस्तारण के लिए जल्द कोई राहत कार्य कराने की बात कही है।
विज्ञापन




जीटी रोड पर बंद पड़ी सिग्नल लाइटों के लिए संबंधित कर्मचारियों को अवगत कराया गया है। जल्द ही लाइटों को दुरुस्त करा दिया जाएगा, साथ ही जीटी रोड पर हर मोड और चौक पर पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। आम जनता को कोई परेशानी न हो इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन

- सुरेश सैनी, डीएसपी यातायात।

जिला सचिवालय के सामने बंद पड़ी सिग्नल लाइट। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें