फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े मनी एक्सचेंज कार्यालय पर चलाईं गोलियां

Sun, 15 Mar 2026 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
ऑफिस में घटना की जानकारी लेते डीएसपी सतीश वत्स। संवाद - फोटो : रोड़वेज बस में खड़े परीक्षार्थी।
विज्ञापन
पानीपत। शहर की पॉश कॉलोनी माॅडल टाउन में शनिवार को दिनदहाड़े तीन बदमाशों ने असंध रोड स्थित अनेजा पेट्रोल पंप के पास मनी एक्सजेंच कार्यालय पर फायरिंग कर दी। मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने दोपहर बाद सवा तीन बजे के करीब कार्यालय के शीशे पर बाहर से सात राउंड फायर किए। घटना से आधे घंटे पूर्व कार्यालय संचालक ने बदमाशों द्वारा रेकी किए जाने का पता चलने पर डायल 112 पर कॉल कर पुलिस बुलाई थी। वह पुलिस टीम के कहने पर शिकायत देने के लिए थाने गया था। बेखौफ बदमाशों ने इस बीच कार्यालय पर गोलियां चला दीं। डीएसपी मुख्यालय, मॉडल टाउन थाना प्रभारी और सीआईए की टीमें मौके पर पहुंची। पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में संदिग्ध हमलावर कैद हो गए। हमलावर सुबह नौ बजे से ही रेकी कर रहे थे। शक होने पर पुलिस को इसकी सूचना भी दी गई थी।
विज्ञापन

मॉडल टाउन निवासी श्याम लाल मिगलानी ने बताया कि उनका असंध रोड अनेजा पेट्रोल पंप के साथ हास्ट फॉरेक्स मनी एक्सचेंज के नाम से कार्यालय है। यहां उनके भांजे हरीश बैठते हैं। हरीश ने बताया कि वह शनिवार को कार्यालय में थे। तीन युवक मोटरसाइकिल पर आए और कार्यालय के सामने रुके। कुछ देर बाद वे चले गए। तीन बार कार्यालय के चक्कर लगाए। शक होने पर पड़ोस में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक ने हरीश को इसकी जानकारी दी। उन्होंने करीब ढाई बजे डायल 112 नंबर पर कॉल कर इसकी सूचना दी। सूचना पर पुलिस टीम पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पता चला कि आरोपी चाय की दुकान पर बैठे हैं। पुलिस वहां पहुंची तो वे वहां से निकल गए। डायल 112 की टीम ने थाने में शिकायत देने की बात कही। इसके बाद वह थाने में शिकायत देने के लिए चले गए। सवा तीन बजे के करीब जब वह वापस आए तो कार्यालय में वह उनका एक कर्मचारी और परिवार की एक महिला मौजूद थी। उसी समय कार्यालय के शीशों पर गोली लगने की आवाज आईं। वे डर के मारे नीचे बैठ गए। बदमाशों ने शीशे पर सात गोलियां मारी और मोटरसाइकिल से असंध नाके की तरफ भाग गए। थाना मॉडल टाउन प्रभारी जगमिंद्र सिंह मौके पर पहुंचे, इनके बाद डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स सीआईए की तीनों टीमों के साथ पहुंच गए। पुलिस ने आसपास की दुकानों और पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ली है। बदमाशों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

मनी एक्सचेंज कार्यालय पर फायरिंग करने के मामले में बदमाशों की तलाश के लिए तीन टीमों को लगाया है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, इनमें संदिग्ध कैद हुए हैं। उनकी पहचान की जा रही है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सतीश वत्स, डीएसपी मुख्यालय।

ऑफिस में घटना की जानकारी लेते डीएसपी सतीश वत्स। संवाद- फोटो : रोड़वेज बस में खड़े परीक्षार्थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें