फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: जमीन विवाद में पिता पुत्र पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत । डाडोला में जमीन विवाद में कुछ युवकों ने पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। आसपास के लोगों ने घायल पिता पुत्र को परिजनों ने निजी अस्पताल में दाखिल कराया है जहां इनकी हालत गंभीर बनी हुई है। सेक्टर 29 थाना पुलिस ने शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

डाडोला गांव निवासी लीलू राम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार को उसका बड़ा भाई श्याम सिंह व उसका भतीजा सतीश खेत में काम करने गए थे। इस दौरान वह घर पर मौजूद था। उसका सूचना मिली थी कि उसके गांव का ही कुष्ण, विकास, अनुज,कुलविंद्र सतपाल, शिशन व रमेश उसके भाई श्याम सिंह व भतीजे को पीट रहे हैं। वह सूचना मिलते ही खेत में पहुंचा। यहां उसका भाई व भतीजा खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़ा था। उस पर आराेपी लाठी डंडों से हमला कर रहे थे। उसने रोका तो आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। जब वह दोनों को इलाज के लिए अस्पताल लेकर जा रहा था तो आरोपियों ने दोबारा उन पर हमला कर दिया गया। वह किसी तरह से दोनों को जिला नागरिक अस्पताल में लेकर आया। यहां गंभीर चोटों के कारण चिकित्सकों ने दोनों को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। वह दोनों को असंध रोड स्थित एक निजी अस्पताल में लेकर आया है। जहां इनका इलाज चल रहा है। लीलूराम ने बताया कि आरोपियों का उनसे काफी समय से जमीन विवाद चल रहा है। वे उसने उनकी जमीन हड़पना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें