फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मारपीट कर धमकी देने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। समालखा में डेयरी पर काम करने वाले एक व्यक्ति ने अपने साथी पर कहासुनी के बाद हमला करने का आरोप लगाया है। उसने इसकी शिकायत पुलिस को भी दी है। पुलिस को दी शिकायत में शिवनाथ राय निवासी सैदाबाद, बिहार ने बताया कि वह गांव डिडवाड़ी में नरेंद्र सिंह के पास गोलू डेयरी फार्म में नौकरी करता है। उसके साथ राजबीर निवासी डिडवाडी भी नौकरी करता है। किसी बात पर उन दोनों की कहासुनी हो गई। एक अन्य ने बीच बचाव करा दिया। रात को वह सो गया तो करीब साढ़े 11 बजे राजबीर डेयरी पर आया और आते ही फावड़े से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें