फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: करंट लगने से ससुर-दामाद झुलसे

Tue, 03 Mar 2026 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। पसीना रोड पर सोमवार दोपहर को लकड़ी तोड़ते हुए ससुर-दामाद करंट लगने से झुलस गए। दोनों को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। ससुर पेड़ से लकड़ी तोड़ते समय बिजली का तार टूटने से उसके संपर्क में आकर करंट लगने से नीचे गिर गए। उन्हें बचाने के लिए दामाद आगे आए तो उनको भी करंट लग गया। उनके पैर का आधा अंगूठा कट गया। ससुर की हालत अभी गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

मूल रूप से यूपी के मुरादाबाद जिले के गोविंदा ने बताया कि वह पानीपत के पसीना रोड पर रहकर चूरन बेचते हैं, वहीं उनके ससुर प्रीतम राजमिस्त्री हैं। वे दोनों सोमवार को लकड़ी तोड़ने के लिए पसीना कलां रोड पर गए थे। प्रीतम लकड़ी तोड़ रहे थे, उसी समय बिजली का तार टूटकर उनके ऊपर गिर गया। इस हादसे में वे बुरी तरह झुलस गए। उन्होंने शोर मचाया तो गोविंदा हाथ से तार को हटाने लगे तो उनको भी करंट लग गया, जिससे वह झुलस गए। परिजनों ने उन्हें जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को भर्ती कर लिया। प्रीतम की छाती, हाथ और पैर झुलसे हैं। वहीं, गोविंद का हाथ और पैर का अंगूठा झुलसा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें