फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मृत दमकल कर्मियों को मिले आर्थिक मदद

Tue, 03 Mar 2026 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन ने फरीदाबाद फैक्टरी में आग लगने पर मौत का शिकार हुए दमकल कर्मी भवीचंद शर्मा और रणवीर को ब का दर्जा दिए जाने की मांग की है।
यूनियन ने पीड़ित परिवारों के लिए एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता भी दिए जाने की मांग की है। संगठन ने 22 सूत्रीय मांग पत्र मुख्यमंत्री को भेजा है। मांग पूरी न होने पर आठ और नौ अप्रैल को हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सोमवार को यूनियन के सदस्य हाली पार्क के पास स्थित फायर स्टेशन पर एकत्रित हुए जहां श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। यूनियन के प्रधान रणवीर सिंह ने बताया कि 16 फरवरी को फरीदाबाद की कालकाजी लुब्रिकेंट और शिव स्टील कंपनी में आग लग गई थी। केमिकल के ड्रमों में हुए विस्फोट के कारण दमकल कर्मी भवीचंद शर्मा और रणबीर सिंह गंभीर रूप से झुलस गए थे, जिनकी उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। कर्मचारियों का निधन होने के बावजूद प्रदेश सरकार व संबंधित विभाग ने कोई संवेदना व्यक्त नहीं की, जिससे दमकल कर्मियों में आक्रोश है।
विज्ञापन

उन्होंने 22 सूत्रीय ज्ञापन फायर अफसर और डीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा है, जिसमें कर्मचारियों को शहीद का दर्जा दिए जाने, पीड़ित परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक मदद, परिवार के एक सदस्य को नियमित सरकारी नौकरी, भवीचंद शर्मा की दिव्यांग समेत दोनों बेटियों की पढ़ाई का खर्च उठाने की मांग की है। संगठन ने अन्य मांग भी रखी हैं। सात अप्रैल तक मांग पूरी न होने पर आठ और नौ अप्रैल को हड़ताल की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें