फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: रविंद्र की हत्या के मामले में आरोपी पिता गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में हत्या का आरोपी पिता रणबीर। स्रोत : पीआरओ
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। थाना मॉडल टाउन पुलिस ने गांव बिंझौल में बेटे रविंद्र की चाकू मारकर हत्या करने के मामले में नामजद आरोपी पिता रणबीर को शुक्रवार शाम गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शनिवार को आरोपी को अदालत में पेश किया। यहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मामले में मुख्य आरोपी और मृतक के छोटे भाई प्रवीन को वारदात में प्रयुक्त चाकू सहित पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
थाना मॉडल टाउन प्रभारी जगमिंद्र ने बताया कि 17 जुलाई को गांव बिंझौल में पारिवारिक विवाद के दौरान यह वारदात हुई थी। मृतक की पत्नी अन्नु की शिकायत पर दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि 17 जुलाई को उनके ससुर रणबीर सिंह का घर के अन्य सदस्यों के साथ झगड़ा हो रहा था। उनका पति और वह उन्हें समझाने गए थे।
विज्ञापन

उनके ससुर रणबीर और देवर प्रवीन उनके साथ भी मारपीट कर दी। मारपीट के दौरान पिता रणबीर ने रविंद्र को पकड़ लिया। उसके देवर प्रवीन ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए रिश्तेदार राजसिंह पर भी चाकू से वार किया। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

यहां उपचार के दौरान रविंद्र की मौत हो गई थी। पुलिस की कड़ी पूछताछ में आरोपी प्रवीन ने कबूला कि पुरानी रंजिश और झगड़े के दौरान उसने पिता के साथ मिलकर भाई के पेट में चाकू घोंपा था। पुलिस ने अब फरार चल रहे पिता रणबीर को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें