फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्टरी में नकली दवा बनाकर बेचने वाले बाप-बेटे को तीन साल की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा के पावटी गांव स्थित फैक्टरी में नकली दवा बनाने वाले पिता शिव कुमार और बेटे दर्पण को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने तीन-तीन साल की सजा सुनाई है। वहीं दोनों पर कुल 4.40 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है। दोनों ने जुर्माना भर दिया है। इस मामले में फरार चल रहे तीसरे आरोपी केमिस्ट जगबीर की तलाश जारी है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि ड्रग कंट्रोलर की टीम ने 13 फरवरी 2012 को गांव पावटी स्थित एक फैक्टरी में छापा मारकर डैंजो डैसपी की साढ़े 11 किलो दवा बरामद की थी। जिन पर न बैच नंबर, न एक्सपायर डेट और न ही मैन्यूफैक्चरिंग डेट थी। वहीं टीम ने फैक्टरी मालिक शिव कुमार से लाइसेंस मांगा तो वह पेश नहीं कर पाया था। लैब में जांच कराने पर दवा नकली निकली थी। जिसके बाद टीम ने आरोपी शिव कुमार, उसके बेटे दर्पण और केमिस्ट जगबीर के खिलाफ समालखा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वहीं आठ दिसंबर 2016 को आरोपी केमिस्ट को न्यायालय की ओर से भगौड़ा घोषित कर दिया था। वहीं अब अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रवीन कुमार की अदालत ने शिव कुमार और उसके बेटे को दोषी करार देते हुए दोनों को तीन-तीन साल की सजा सुनाई है। वहीं दोनों पर 2.20 लाख और 2.20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। पिता-पुत्र दोनों ने जुर्माना भर दिया, जिसके बाद अदालत से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें